- Hindi News
- National
- Bokaro News Publication Of Voter List For Chas Municipal Corporation And Gomia Municipal Council Elections
चास नगर निगम व गोमिया नगर परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन
अंतिम सूची का प्रकाशन 19 मार्च को कर दिया जाएगा
जिला प्रशासन ने चास नगर निगम और गोमिया नगर परिषद चुनाव के लिए वार्ड वार मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस मतदाता सूची में अगर किसी को दावा या आपत्ति करनी है तो इसके लिए 16 मार्च तक समय दिया गया है। दावा अाैर आपत्ति के निराकरण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 मार्च को कर दिया जाएगा। अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची की साफ्ट कॉपी फार्मेट के साथ सीडी आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी। चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची का वार्ड के आधार पर बूथवार विखंडन किया गया है। इसमें बोकारो विधानसभा के भाग संख्या 362 से 501, 533 अाैर 534 ताे गोमिया विधानसभा के भाग संख्या 53 से 96(भाग संख्या 57 को छोड़कर) के मतदाता सूची का विखंडन किया गया है। चास नगर निगम में 112 बूथ बनाए गए हैं। चास नगर निगम के 35 वार्ड की कुल आबादी 1,56,888 है।
चास नगर निगम के लिए बीडीओ और सीओ के यहां करेंगे दावा
चास नगर निगम के मतदाता सूची विखंडन के लिए आपत्ति और दावा प्रखंड विकास पदाधिकारी और सीओ के यहां कर सकते हैं। वार्ड संख्या एक से 18 तक के लिए चास बीडीओ और वार्ड संख्या 19 से 35 तक अंचलाधिकारी चास के यहां दावा कर सकेंगे। जबकि गोमिया नगर परिषद के वार्ड संख्या एक से 21 के लिए अंचल अधिकारी गोमिया के यहां दावा कर सकते हैं।
गोमिया नगर परिषद के 48141 वोटर अपने-अपने मतों का करेंगे उपयोग
गोमिया के आठ पंचायतों को मिला कर नगर परिषद बनाया गया है। इसका चुनाव भी चास नगर निगम के साथ होगा। गोमिया नगर परिषद के 48141 लोग मतदान करेंगे। गोमिया प्रखंड के आठ राजस्व गांव गोमिया, पलिहारी गुरुडीह, ससबेड़ा, खम्हरा, स्वांग, पिपराडीह, हजारी और खुदगड्डा काे मिला कर गोमिया नगर परिषद का गठन किया गया है। नगर परिषद की जनसंख्या- 48141, क्षेत्रफल- 6640.18 हेक्टेयर, गैर कृषि कार्य में संलग्न लोग- 82% है। यहां पार्षदों की संख्या 21 होगी।
ईवीएम अाैर वीवीपैट से हाेगा चुनाव : उपायुक्त
उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा है कि चास नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी तैयारी चल रही है। चुनाव के लिए सभी कोषांगों का गठन कर लिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी की सूची भी विभाग को भेज दी गई है। बहुत जल्द चुनाव आयोग के निर्देश पर आगे का काम किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि ईवीएम अाैर वीवीपैट से चुनाव हाेगा।