- Hindi News
- National
- BhoJhudih News Rage Prevails Among Villagers Due To Irregular Supply Of Electricity
बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीणों में व्याप्त है रोष
अनियमित बिजली आपूर्ति का भोजूडीह व आसपास के ग्रामीण इलाकाें में व्यापक असर पड़ा है। भोजूडीह, मानपुर, महाल, अमलाबाद समेत कई गांव के उपभोक्ताओं को डीवीसी की बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई गांव के लोग पिछले तीन दिनों से अंधकार का सामना कर रहे हैं। कई गांवों के उपभोक्ताओं को गुरूवार की शाम बिजली मिली। लेकिन फिर से लोड शेडिंग हो गई। बिजली की इस अनियमितता से पूरे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। इसका असर स्कूली बच्चों के पठन पाठन से लेकर लघु उद्यमियों तक है। ग्रामीणों ने बताया कि भारी परेशानी हो रही है।