ईंट भट्ठे में छापेमारी, 2 टन कोयला बरामद
बोकारो | चंदनकियारी थाना पुलिस ने सुतरीबेड़ा में संचालित ईंट भट्ठा से 2 टन चोरी का कोयला बरामद करते हुए दो वाहनाें काे जब्त किया है। इसको लेकर पुलिस ने ईंट भट्ठा के मालिक सीताराम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चंदनकियारी थाना पुलिस को सूचना मिली कि जिला खनन पदाधिकारी के ईंट भट्ठा बंद कराने के बावजूद भट्ठा चलाया जा रहा है और टाटा 407 वाहन संख्या जेएच 09 एसी 6056 और ट्रैक्टर संख्या जेएच 09 के 3869 से चोरी का कोयला लाकर उपयोग किया जाता है। इस सूचना के बाद चंदनकियारी पुलिस वहां छापेमारी की तो वहां काम कर रहे मजदूर और मालिक भाग गए।