अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई रैली
पेटरवार | ज्ञान विज्ञान समिति पेटरवार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक रैली निकाली गयी। रैली में जिला अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता एवं एसडीओ प्रेमरंजन एवं बीडीओ इंदर कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। रैली प्रखंड कार्यालय के परिसर से निकाली गयी जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए सदमाकला पंचायत भवन में एक सभा मे तब्दील हो गयी। मौके पर प्रमुख सीमा देवी ने कहा कि समाज मे फैली कुप्रथाओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास अावश्यक है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश सहगल ने कहा कि जब तक महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं होगा, तब तक एक सुदृढ़ व सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम को मुमताज अंसारी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, मुकेश कुमार महतो, सुनीता देवी आदि ने भी संबोधित किया।