पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब पीने से मना किया ताे बोकारो मॉल के गार्ड काे किया जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मॉल के बेसमेंट में कार लगाकर शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने बोकारो मॉल के गार्ड के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सेक्टर वन बी अंबेदकर नगर निवासी राम सिंह ने कहा कि वे बोकारो मॉल में गार्ड का काम करते हैं। होलिका दहन के दिन रात 10 बजे मॉल से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वाहन संख्या जेएच 10 एच 7018 से मॉल के बेसमेट आए और लुइस फिलिप दुकान के मालिक, वरूण कुमार गुप्ता, विवेक कुमार गुप्ता, उपासना के मालिक रामचंद्र गुप्ता आदि गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगे। जब शराब पीने से मना किया तो सभी लिफ्ट के सहारे ऊपर चले गए। रेलिंग और दुकानाें में लगे शीशे को पैर से मारने लगे। इसी बीच अनिकेत और दिनेश के साथ मिलकर उसने उन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट के क्रम में वह बेहोश हो गया। सिटी पुलिस एफअाईअार दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...