पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुरक्षित माहौल में कोयला उत्पादन का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की बोकारो कोलियरी में इनमोसा की बैठक हुई। इसमें कोयला उत्पादन लक्ष्य का सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पूरा करने का संकल्प लिया गया। बैठक में कहा गया कि कोरोनावायरस से बचने के लिए सरकार की ओर से जारी सुझावों का पालन करना है। मोबाइल का उपयोग नहीं के बराबर करना है। बैठक में बताया गया कि माइनिंग स्टाफ किसी भी कोलियरी की रीढ़ होते हैं। उत्पादन मुख्य रूप से इनकी कार्य संस्कृति क्षमता उपयोग और सूझबूझ पर निर्भर करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्रनाथ चक्रवर्ती ने की। मौके पर अजीत कुमार, रोशन सिंह, लव कुमार, उत्तम कुमार, आनंद राय, सुनील हांसदा, हराधन सनातन, मो. फिरोज, पुरुषोत्तम कुमार, विनय आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...