- Hindi News
- National
- Uparghat News Respect For Women Is Associated With India39s Old Civilization Tikait Mahato
भारत की पुरानी सभ्यता से जुड़ा हुआ है महिलाओं का सम्मान : टिकैत महतो
नारायणपुर पंचायत अंतर्गत मूढी फैक्टरी के प्रांगण में ज्ञान-विज्ञान समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला जागरूकता व महिला सशक्तीकरण की भावना से नाटक मंचन, सम्मान समारोह आदि आयोजित किए गए। नाटक में महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं पर अत्याचार, अंधविश्वास आदि को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, भाकपा राज्य परिषद सदस्य गणेश प्रसाद महतो, ज्ञान-विज्ञान समिति की महिला नेत्री सुभद्रा कुमारी, भाजपा नेता तारकेश्वर महतो, मुखिया भेखलाल महतो, जगन्नाथ महतो, समिति सचिव जीवादन महतो, मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता व संचालन समिति की महिला नेत्री सुभद्रा कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस यह दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान व सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा भारत देश की सभ्यता में प्राचीन काल से ही नारियों को सदैव सम्मान मिला है। भाजपा नेता गणेश प्रसाद महतो ने महिला सशक्तीकरण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। भाजपा नेता तारकेश्वर महतो ने अंधविश्वास जैसे विचारों से दूर रहने को कहा। मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत राय, जीवाधन महतो, देवेंद्र महतो, नारायण महतो, अमरू महतो, राजू रविदास, अनीता देवी, शांति देवी, गीता देवी, खुशबू कुमारी, र|ी देवी, हिरिया देवी, पिंकी देवी, सरस्वती देवी, नूतन देवी, जसोदा देवी, कलावती देवी, सीता देवी, वीणा देवी आदि रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।