सेवानिवृत्त होने वाले लेखापाल को किया गया सम्मानित
फुसरो | सीसीएल ढोरी एरिया के एकाउंट आफिस में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक दिनेश प्रसाद और राकोमसं सीसीएल जोन के रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले लेखापाल राजेंद्र कुमार सिंह को शाॅल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। कहा कि राजेंद्र ईमानदारी पूर्वक कंपनी हित में कार्य कर रहे थे। साथ ही साथ यूनियन के पदाधिकारी के रुप में निरंतर मजदूरों की सेवा में तत्पर रहते है। इस दौरान एएफएम दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में कर्मियों ने राकोमस सीसीएल जोन के अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय को भी सम्मानित किया। कहा कि विधवा पौत्रवधू की शादी कराकर एक मिसाल कायम की है। मौके पर मजदूर नेता शिवनंदन चौहान, नप फुसरो उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, अधिकारी में संजय सिंह, पार्थो राय, सहित निमाई चंद मंडल, जीवनलाल रजक, दिलीप महतो, अशोक मंडल, राजेश्वर सिंह, रामदेश राम, रामप्रवेश सिंह, त्रिलोचन बाउरी, ललन कुमार, काजल देवी, सुशील कुमारी, रविंद्र कुमार, बख्शी अमित गुप्ता, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।