पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Rising Star Club Won The Match By Defeating Star Xi39s Team By 6 Wickets

राइजिंग स्टार क्लब ने स्टार इलेवन की टीम को 6 विकेट से हराकर जीता मैच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चास के पिपराटांड़ वार्ड नंबर 30 में हिंदुस्तान क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें कई स्थानाें की टीमों ने हिस्सा लिया। इसका फाइनल मैच स्टार इलेवन खेदाडीह और राइजिंग स्टार क्लब काशियाटांड़ के बीच खेला गया। जिसमें छह विकेट से राइजिंग स्टार की टीम ने जीत हासिल की। इस दौरान बतौर अतिथि राजकुमार उर्फ राजू महतो उपस्थित हुए। यहां उन्होंने विजेता टीम को दस हजार एवं उपविजेता टीम को पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया। कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल के माध्यम से युवा एक सही मार्ग अपनाते हुए जीवन काे सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हार के बाद ही जीत होती है इसलिए हारनेवाली टीम काे हताश नहीं हाेना चाहिए। मौके पर रमेश सिंह, रंजीत आदि मौजूद रहे।

विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि।
खबरें और भी हैं...