पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रैयत-मजदूरों ने नाैकरी की मांग को ले निकाला मशाल जुलूस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पर्वतपुर कोल ब्लॉक के प्रभावित रैयत व मजदूरों ने नाैकरी की मांग काे ले मशाल जुलूस निकाला। जुलूस पर्वतपुर कोल ब्लॉक के मुख्य द्वार से शुरू हुअा अाैर बनगड़िया ओपी तक गया। इस दौरान रैयताें व मजदूरों ने अपनी मांगाें के समर्थन में नारे भी लगाए। नेतृत्व कर रहे झामुमो के अशोक दसाैंधि व महेश्वर रजवार ने कहा कि सेल प्रबंधन ने रैयत अाैर मजदूरों के साथ फिर छल किया। पिछली वार्ता में दस दिन के अंदर मजदूर व रैयतों के हित में उचित पहल करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन प्रबंधन की अाेर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को बाध्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतपुर कोल ब्लॉक के प्रभावित रैयत व मजदूरों को नाैकरी देनी हाेगी। जिन रैयतों ने जमीन दी आज रोजगार के लिए भटक रहे हैं। मौके पर धनंजय महतो आदि रहे।

मशाल जुलूस में शामिल रैयत-मजदूर।
खबरें और भी हैं...