पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संदीप कुमार ने पीएन मिश्र से लिया बियाडा सचिव का प्रभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो | कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार रंजन ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के संदीप कुमार को बियाडा सचिव बनाया है। शनिवार को उन्होंने निवर्तमान सचिव पी एन मिश्रा से प्रभार लिया। संदीप कुमार काे ओएनजीसी के सक्षम प्राधिकार के संयुक्त सचिव एवं सक्षम कोटि में प्रोन्नति के उपरांत उन्हें संयुक्त सचिव एवं समकक्ष कोटि के वेतनमान में सक्षम प्राधिकार ओएनजीसी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है। कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि बियाडा में पहले आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाए। ताकि बाहर से आनेवाले उद्यमी यहां निवेश करने के लिए उत्सुक हों और ज्यादा से ज्यादा लोगों को यहां रोजगार मिले।
खबरें और भी हैं...