संकल्प स़ृजन के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
कल्याणी मिश्रा व पंकज मिश्रा के पुत्र युवराज केशव ने अपना 10वां जन्मदिन संकल्प सृजन के बच्चाेंे के साथ मनाया। सर्वप्रथम युवराज केशव ने अपने परिजनों के साथ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करते हुए पुष्पार्चन किया। केंद्र के बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री, मिष्टान्न आदि का वितरण किया। केशव ने कहा कि ऐसे जन्मदिवस मनाकर बहुत अच्छा लग रहा। कार्यक्रम में आर्या मिश्रा, आकर्षी मिश्रा व गायत्री देवी, शकुंतला देवी, शिक्षिका सुमन देवी व उनके परिजन, निरीक्षिका रीना देवी, साधना मिश्रा आदि रहीं।
संकल्प सृजन के बच्चों के साथ युवराज।