पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संथाली कलाकारों ने मोहा लोगों का मन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैराचातर के पूर्व सरपंच सुरेश जायसवाल की स्मृति में आयोजित आठ दिवसीय 20वें प्रहरी मेला के तीसरे दिन गुरुवार की रात को संथाली आर्केस्ट्रा की मशहूर अभिनेत्री कल्पना हंसदा ने लोगों को रात भर झुमाया। कल्पना अाैर सहयोगी कलाकारों ने संथाली के अलावा बांग्ला गीत-संगीत एवं नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। आर्केस्ट्रा के सहयोगी कलाकारों में जयदेव हेंब्रम, राजेश हेंब्रम, श्रीमती मांडी, सुनील सोरेन व एस टुडू ने गीत व मिलन हंसदा, सागेन हंसदा, प्रसेनजीत हंसदा, रूमा सोरेन एवं संध्या सोरेन ने नृत्य की प्रस्तुति कर कल्पना का साथ दिया। आर्केस्ट्रा के निर्देशक संतोष कुमार मांडी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। वहीं माणिक लाल बेसरा, सनत मुर्मू, सामंत हेंब्रम, नारायण टुडू, निर्मल मुर्मू, काली धीवर एवं दुर्गा मुर्मू ने संगीत में संगत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मेला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जायसवाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। मेला में पहली बार संथाली आर्केस्ट्रा आयोजित होने पर संथाली समुदाय के लोगों में काफी उत्साह था। कार्यक्रम देखने महिलाएं भी आईं।

कार्यक्रम में कलाकारों के साथ अतिथि।
खबरें और भी हैं...