भूमि बचाअाे संघर्ष समिति ने मनाया बाहा महोत्सव
भूमि बचाअाे संघर्ष समिति ने श्यामपुर बोकारो में बाहा महोत्सव मनाया। जिसमें नायके दीपचंद सोरेन एवं जोगमांझी नुनूलाल सोरेन के सहयोग से इष्ट देवता जाहेर आयो-मारांग बुरु, लुगू बाबा-लुगू आयो, मोड़ें तुरुयक, को आरवा चावल,फल-सखुआ का फूल, महुआ फूल चढ़ाकर प्रार्थना की गई कि आने वाले समय में सभी मनुष्यों और पशुओं का जीवन सुखमय हो। समिति के संरक्षक महावीर मरांडी ने बताया कि मौके पर मुख्य रूप से कुंवर टुडू, हराधन सोरेन, सहदेव सोरेन, आनंदलाल किस्कू, मुटुकलाल आदि मौजूद रहे।