पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं किसी से पीछे नहीं का संदेश देने के लिए िनकाली गई स्कूटी रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तेरापंथ महिला मंडल चास बोकारो की अाेर से अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दाेपहिया वाहन रैली निकाली। इसका मुख्य संदेश था कि समाज में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं। कार्यक्रम की शुरुअात जैन मिलन के अध्यक्ष बजरंग चाैरड़िया ने हरी झंडी दिखाकर की। स्कूटी रैली में 10 बहनों ने भाग लिया। अन्य बहनों ने पैदल व फोर व्हीलर में रैली का साथ दिया। इसके बाद जैन तेरापंथ भवन में स्वर से शिखर तक के तीसरे पड़ाव में कार्यशाला मेरा परिवार मेरा संसार बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत हुआ। फोटो फ्रेम की प्रदर्शनी की गई। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया हर्षा उन्नति जैन, दूसरा स्थान गरिमा जैन ताे तृतीय स्थान पर सरिता ने। इन बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रबुद्ध महिला सम्मान का महिला मंडल की अाेर से मंजू सेठिया को दिया गया। स्वागत भाषण महिला मंडल की अध्यक्षा उषा देवी लोढ़ा ने दिया। मंगलाचरण मंडल की बहनों अाैर परिवार में सामंजस्य पर कनक जैन ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कम्युनिकेशन टाइम मैनेजमेंट पर प्रीति लोढा एवं जॉब के साथ परिवार में कैसे सामंजस्य बिठाएं बिंदु पर यह पूनम जैन ने अपने विचार रखे। महिला दिवस के अवसर पर सरोज छल्लानी, किरण पारख, सुनीता कोठारी आदि कई बहनों ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। तीन पीढ़ियों का ग्रुप बनाकर उन्हें गेम के माध्यम से कई प्रश्न रेणु चाैरड़िया ने पूछे। प्रोग्राम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंत्री रेणु चाैरड़िया ने किया।

जैन मिलन केन्द्र से निकाली जा रही स्कूटी रैली में शामिल महिलाएं।
खबरें और भी हैं...