पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Screening Of Six Out Of 15 People Of Corona Nine Were Omitted

कोरोना के 15 में से छह लोगों की हाे रही स्क्रीनिंग, नौ को छोड़ा गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो | कोरोना वायरस के संदेह में एक महीने से 15 लोगों को स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग में इन लोगों को 14 दिनों तक दिल्ली और 14 दिनों तक बोकारो में स्क्रीनिंग में रखने का कोर्स पूरा करना है। इसमें से अभी तक नौ लोगों की स्क्रीनिंग का कोर्स पूरा होने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर मुक्त कर दिया गया है। जबकि छह लोगों की अभी भी स्क्रीनिंग की जा रही है। इन छह लोगों काे भी एक से दो सप्ताह में स्क्रीनिंग का काेर्स पूरा होने के बाद मुक्त कर दिया जाएगा। इस बारे में जिला महामारी विशेषज्ञ पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बोकारो में कोरोना वायरस का कोई असर नहीं है। फिर भी लोगों को एहतियात के तौर पर सावधान रहने की जरूरत है।
खबरें और भी हैं...