- Hindi News
- National
- Bokaro News Screening Of Women In Cancer Awareness Campaign At Crpf Camp
सीआरपीएफ कैंप में कैंसर जागरुकता अभियान में हुई महिलाओं की स्क्रीनिंग
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य एवं अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आईटीआई मोड़ चास स्थित सीआरपीएफ के मुख्यालय में 26वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर आईएमए चास, जेसीआई जज्बा और बोकारो आब्स गाइनो के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत कर्मचारियों की प|ी में गर्भाशय व ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता लाने हेतु नि:शुल्क जांच की गई। इस कैंसर जांच में आईएमए चास की उपाध्यक्ष डॉ.अनुप्रिया, बोकारो आब्स गाइनो के अध्यक्ष डाॅ. कौशिक कुमार दास, डाॅ. वरुणा, डाॅ.संंिचता, डाॅ. आशीष शांडिल्य, सुनील कुमार राही द्वितीय कमान अधिकारी रहे। डाॅ. अनुप्रिया अाैर डाॅ. वरुणा ने उपस्थित महिलाओं काे कैंसर के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट अखिलेश ने बताया कि इस प्रकार के जांच शिविर का पुनः आयोजन किया जाएगा। उधर पिंड्राजोरा पीएचसी में आईएमए की अध्यक्ष डॉ.मीता सिन्हा के नेतृत्व में कैंसर जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं के कैँसर की स्क्रीनिंग की गई।
दीप प्रज्वलित करते अतिथि और मंचासीन महिलाएं।