पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chas News Sirhul Celebrated With Pomp In Mango People Danced On The Beat Of The Temple

मानगो में धूमधाम के साथ मनाया गया सरहुल, मांदर की थाप पर थिरके लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चास प्रखंड की मानगो पंचायत जेहरा स्थल में सरहुल पूजा धूमधाम के साथ मनाई गई। पहान दुखन हेंब्रम नायके हड़ाम और शंकर सोरेन मांझी हड़ाम ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पर्व को लेकर गांव विभिन्न टोलों से महिलाएं पुरुष तथा बच्चों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी गंगा राम सोरेन, बीरबल किस्कू, रामलाल टुडू, राम टुडू, अजय हांसदा, अनिल सोरेन, प्रकाश सोरेन, मंगल हेंब्रम, सिकंदर सोरेन, महादेव सोरेन, अनिल मार्डी, दिलीप सोरेन, सोनामुनि देवी, सविता सोरेन, आशा सोरेन, निशा मुर्मू, राधिका सोरेन, कल्पना टुडू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

मांदर की थाप पर नृत्य करतीं आदिवासी युवतियां।
खबरें और भी हैं...