पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तुपकाडीह में धूमधाम के साथ मनाया गया सरहुल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तुपकाडीह | तुपकाडीह के पश्चिमी छोर स्थित आदिवासी बहुल क्षेत्र तोताडीह में मरांग बुरू हरियाड सावता क्लब की ओर से पूरे विधि-विधान के साथ प्राकृतिक पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। मांझी हाड़ाम योग मांझी तथा नायके की अगुवाई में संथाल समाज के श्रद्धालुओं ने अपने इष्टदेव मारांग बुरू जाहेर आयो की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा संपन्न होने के साथ ही मांदर के थाप पर नृत्य गान का सिलसिला चला, जो देर रात तक जारी रहा। परसाडीह में वाहा बोंगा समिति तथा ठाकुरटांड़ में भी सरहुल मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि एक निजी नर्सिंग होम के उप निदेशक बाबूलाल हांसदा ने कहा कि संथाल समाज आज भी पूर्वजों की परंपरा को बखूबी निभा रहा है। हर पर्व त्योहार समाज को एक नया संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि मुखिया लीलावती देवी ने कहा कि यह त्योहार धरती आबा को समर्पित है। मौके पर महेंद्र मुर्मू, ज्योति लाल सोरेन, दानियल, मणिलाल, नेमचंद सोरेन, शनिचर आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...