- Hindi News
- National
- Jainamor News Sirhul Gives The Message Of Brotherhood And Peace Mother Rustom
भाईचारे अाैर शांति का संदेश देता है सरहुल : माे. रुस्तम
जरीडीह प्रखंड में बुधवार को बाहा बांंेगा सरहुल पूजा महोत्सव समिति बाराडीह की ओर से प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय सरना स्थल में पुजारी अाैर पाहन की अाेर से विधिवत पूजा अर्चना करायी गई। जहां मुख्य अतिथि जरीडीह इंस्पेक्टर मो रुस्तम ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों का मुख्य पर्व सरहुल है। जिसमें प्रकृति की पूजा होती है। यह पर्व एकता एवं शांति का है। उन्होंने कहा कि पर्व के दिन लोग सरना स्थल पर शाल वृक्ष की पूजा करते हैं। क्योंकि पेड़ है तो हमारा जीवन है। उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ आदिवासी ही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोगों को लाभ मिलता है। वहीं विशिष्ट अतिथि गजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आदिवासियों का हर पर्व त्योहार समाज के लोगों के बीच आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है।
आदिवासी नेता सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज में कुछ बुराइयों के कारण अभी भी ये काफी पिछड़े हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण शराब का सेवन एवं शिक्षा की कमी है।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि व मांदर बजाते नेता।