सफलता हासिल करने पर बहनें हुईं सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोकारो विधायक विरंची नारायण ने ठाकुर परिवार की कनिका शर्मा एवं इनकी बड़ी बहन अमृता कुमारी को सम्मानित किया। कनिका शर्मा ने सिविल जज की परीक्षा में सफलता हासिल की। वर्तमान में बिहार के औरंगाबाद कोर्ट में पद स्थापित हैं। इनकी बड़ी बहन अमृता कुमारी बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। विधायक ने दोनों बहनों एवं उनके माता-पिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। सेक्टर 12 निवासी विनोद कुमार प्रसाद साइकिल से घूम-घूमकर ट्यूशन पढ़ाते हैं। माता का नाम शालिनी प्रसाद गृहिणी के साथ सिलाई कढ़ाई करती है। खुद दोनों बहनें ट्यूशन पढ़ाकर अपने पढ़ाई का खर्च वहन करती थी। जीवन में अागे बढ़ने के लिए दाेनाें बहनाें ने लंबा संघर्ष किया है।
दोनों बहनों को सम्मानित करते विधायक विरंची नारायण।