शहर में बाइक चाेरी की घटनाअाें पर एसपी चिंतित
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में बोकारो के पुलिस अधीक्षक पी मुरूगन ने बोकारो में बढ़ रही बाइक चोरी को लेकर नाराजगी जताते हुए सभी थाना प्रभारियाें को टीम गठित कर वाहन चोरों की गिरफ्तारी करने का अादेश दिया। उन्होंने कहा कि बाइक चोरों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार करें, ताकि वाहन चोरी पर अंकुश लग सके। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में सभी थाना प्रभारी को लंबित वारंट, कुर्की और पुराने मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलाें के निष्पादन में आने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की और इन मामलों का निष्पादन करने काे कहा। इसके साथ ही उन्होंने संदिग्ध अपराधियों पर भी विशेष नजर रखने काे कहा। उन्होंने लोहा, कोयला चोरी सहित अन्य आर्थिक अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने काे कहा। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थानेदारों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए उनके समर्थकों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में बोकारो पुलिस ने 110 अपराधकर्मियो को जेल भेजते हुए चोरी की 10 बाइक बरामद की है। बोकारो पुलिस के सफल अनुसंधान के कारण चास और बोकारो व्यवहार न्यायालय में 20 मामलों के 35 आरोपियों को सजा दिलवाई जा सकी है। बैठक में मुख्यालय डीएसपी एससी झा, चास एसडीपीओ भगवान दास, सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन आदि रहे।
मासिक अपराध बैठक को संबोधित करते एसपी।