- Hindi News
- National
- Kamasmar News State Food Commission Members Reach Kasmar Check Ration Cards
राज्य खाद्य आयोग के सदस्य पहुंचे कसमार, राशन कार्डों की जांच की
कसमार प्रखंड के धधकिया निवासी वृद्ध दंपती को पिछले 4 माह से पेंशन नहीं मिलने अाैर सिर्फ 5 किलो चावल मिलने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य उपेंद्र उरांव व हलधर महतो धधकिया पहुंचे। यहां वृद्ध दंपती भगतू मुंडा के घर पहुंचे अाैर हालचाल जाना। उन्होंने जल्द ही उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड बनाने का आश्वासन दिया। वहीं पेंशन भुगतान भी जल्द करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कसमार बीडीओ को प्रखंड में अयोग्य लोगों का राशन कार्ड रद्द कर योग्य लोगों को देने का निर्देश दिया। मौके पर राजेश कुमार सिन्हा, सीओ राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
इधर सदस्यों ने सिंहपुर के करमा जाकर भूखल घांसी की हुई मौत के मामले को लेकर भी उनके परिजनों से मिले।
कसमार के धधकिया में भगतू मुंडा के घर जाकर स्थिति का जायजा लेते खाद्य आयोग के सदस्य।