पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गरगा पुल के पास भारत माता की प्रतिमा का अनावरण 19 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चास के गरगा नदी के दाेनों पुल के बीच बने भारत माता की प्रतिमा का अनावरण 19 मार्च को किया जाएगा। चास नगर निगम की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने गुरुवार को इसके लिए बैठक की। बैठक में अनावरण के दिन होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कहा गया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग कैप पहनकर आएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल को सजाया जाएगा। तिरंगा कलर में बैलून आदि स्टेज पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करने का निर्णय लिया गया। अनावरण के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। अनावरण कार्यक्रम में बुजुर्गों, स्कूली बच्चाें सहित शहर के गणमान्य लोगों को बुलाया जाएगा। गरगा नदी के दोनों पुल के बीच स्थित खाली जगह पर भारत माता की प्रतिमा बनकर तैयार है।

खबरें और भी हैं...