स्ट्रीट वेंडरों को सुदर्शन क्रिया करवाई गई
बोकारो | चास नगर निगम में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत खाद्य पदार्थ फुटपाथ विक्रेताअाें काे आरपीएल प्रशिक्षण दिया गया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के श्री श्री रूरल डेवलपमेन्ट प्रोग्राम ट्रस्ट की अाेर से चास प्रखंड के पीछे वार्ड विकास भवन में पहले दिन प्रशिक्षक दीपक महतो ने प्रथम सत्र में योग प्राणायाम के साथ सुदर्शन क्रिया के माध्यम से स्वास्थ्य और हर परिस्थिति में खुश रहना सिखाया। दूसरे सत्र में स्ट्रीट फूड वेंडर के मास्टर ट्रेनर एनुल खान ने दुकानदारों को कहा कि आप सभी को इस बात का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप जब दुकान लगाते हैं तब आप अपने हाथ में दास्ताने जरूर पहने, अपनी दुकान के बगल में कूड़ेदान का प्रयोग करें तथा ग्राहकों को इसके लिए जागरूक करें कि वे इसका उपयोग करें। ताकि सभी स्वस्थ रहें।