डीएवी के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, सीखे फिटनेस के गुर
डीएवी सेक्टर 6 विद्यालय में बच्चों ने परीक्षा के बाद अलग-अलग गतिविधियाें में हिस्सा लेकर अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी बालक बालिकाओं को योगासन का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने सूक्ष्म आसन के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के एलकेजी से लेकर दूसरी कक्षा तक के 200 से अधिक बालक बालिकाओं ने क्रियाओं में भाग लिया। एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों के लिए विशेष रूप से अंग्रेजी संप्रेषण, अंग्रेजी कविता वाचन व गायन सिखाया गया। बच्चों ने पुनः अभ्यास के माध्यम से कन्वर्सेशन को किया। प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के बालक बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक अभिनन्दन कार्ड बनाकर अपनी आर्ट व क्राफ्ट क्षमता को दिखाया। परीक्षा उपरांत इस प्रकार के आयोजन से छात्रों के अंदर निहित क्रियात्मक विधि का विकास अवश्य ही संभव है। प्रत्येक दिन इन सभी छात्र छात्राओं को अनेक गतिविधि के माध्यम से उनकी कौशल क्षमता में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है।
अंग्रेजी संप्रेषण में विद्यालय की शिक्षिका कंचन श्रीवास्तव एवं भावना घाले का सहयोग मिला। अभिवादन कार्ड निर्माण में ममता कुमारी, नीलम झा, सरोज सिंह अाैर रूपा सिंह का पूर्ण सहयोग सभी बच्चों को सिखाने में मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभिनव कुमार ने कहा कि बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान एवं कलात्मक क्षमता में वृद्धि के सभी अवसर विद्यालय में दिए जाते हैं। कार्यक्रम में नागेन्द्र प्रसाद, कुमार समरेश, बाल शेखर झा व किरण सिंह भी शामिल रहीं।
कार्यक्रम मेंे प्रतिभागी बच्चों के साथ विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व अन्य।