सुप्रियो ने मुख्य अभियंता का पदभार संभाला
बोकारो थर्मल | डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के नव पदस्थापित मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुप्रियो गुप्ता ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। मुख्य अभियंता टी अकबर ने गुलदस्ता देकर गुप्ता का स्वागत किया। इससे पहले गुप्ता डीवीसी की हाइडल प्लांट पंचेत में मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान के पद पर कार्यरत थे। इनसे पूर्व बोकारो थर्मल प्लांट के पूर्व मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान कमलेश कुमार 31 जनवरी 2020 को सेवानिवृत्त हो गए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद बी प्लांट के मुख्य अभियंता टी अकबर को परियोजना प्रधान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।