बोकारो | बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों और तीन विस्थापित संगठनों के बीच टीए डिपार्टमेंट में बैठक हुई। बीते दिनों तीन विस्थापित संगठनों की ओर से किए गए आंदोलन के बाद आयोजित वार्ता सफल नहीं हुई। वार्ता में निवारण दिगार, फूलचंद महतो और छोटू सिंह आदि थे।