- Hindi News
- National
- Pindrajora News Tata Magic39s Mahindra Pickup Van Collided Three Youths Beat
टाटा मैजिक की महिंद्रा पिकअप वैन से टक्कर, तीन युवकों की हुई माैत
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से चास प्रखंड के पिंड्राजोरा थाना इलाके के केलिया डाबर गांव में सोमवार की रात पहुंची बारात में डीजे लेकर चल रही टाटा मैजिक डब्ल्यू 55ए 8382 गाड़ी से महिंद्रा पिकअप जेएच09एएच 3798 की सीधी टक्कर हो गई। जिसमे टाटा मैजिक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकाें में 18 वर्षीय बुलेट महतो, 15 वर्षीय रवीन्द्र महतो दोनों ग्राम उलगाेड़िया, थाना आड़सा, जिला पुरूलिया के निवासी हैं। जबकि तीसरा मृतक 46 वर्षीय भूखल चन्द्र महतो, ग्राम पारुलटांड़, थाना आड़सा, पुरुलिया के रहने वाले हैं। वहीं हादसे में 10 लोग घायल भी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए चास के अस्पताल में भेजा गया। पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दी। पिंड्राजोरा थाना इलाके के केलिया डाबर गांव में सुभाष महतो की बेटी की शादी में बारात आ रही थी। हादसा एनएच 32 में सीधाबनी मोड़ के पास हुई। तीन लोग की मौत की खबर सुनते ही दाेनाें पक्ष में शोक है, किसी तरह शादी की रस्म अदा की गई। बाराती पक्ष के लोग खबर सुनने के बाद अस्पताल की ओर दौड़े। बाराती पार्टी के भीम महतो ने बोलेरो पिकअप वैन के चालक पर लापरवाही अाैर तेज गति से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए थाने में एफअाईअार दर्ज कराया है।
पेटरवार में अलग-अलग हादसों में 6 लाेग घायल
पेटरवार | पेटरवार थाना क्षेत्र में होली व होली के पहले दिन अलग-अलग सड़क हादसाें में छह लाेग घायल हाे गए। इनमें से एक व्यक्ति को इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार होली के दिन पेटरवार थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पेटरवार-तेनुघाट मुख्य पथ पर चिनियागढ़ा के निकट एक सड़क दुर्घटना में पतकी गांव निवासी मोहनलाल सिंह 22 वर्ष एवं जयप्रकाश वास्के घायल हो गए। होली के दिन ही एक अन्य दुर्घटना में तुपकाडीह के ब्रजेश कुमार घायल हो गए। जबकि होली के पहले सोमवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 पर होटल खालसा के निकट एक अज्ञात वाहन ने कसमार थाना क्षेत्र के बरईकला निवासी नरेश महतो 45 वर्ष एवं मोहन महतो 25 वर्ष काे पीछे से धक्का मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद नरेश महतो को रेफर कर दिया गया। नरेश महतो को सिर में गम्भीर चोट लगी है। जबकि एक अन्य दुर्घटना में कृषि विज्ञान केन्द्र पेटरवार के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चांदो के राम किस्कू हेम्ब्रम घायल हो गए।
दुर्घटना में ये हुए हैं घायल
सड़क हादसे में बाराती 18 वर्षीय अर्जुन महतो, 13 वर्षीय हलधर महतो, 11 वर्षीय देवाशीष उर्फ साधु महतो, 17 वर्षीय प्रकाश महतो, 16 वर्षीय विधान महतो, 17 वर्षीय सौरभ महतो, 16 वर्षीय मंगल महतो, 19 वर्षीय लवीन महतो और 16 वर्षीय दुर्योधन महतो घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो लाया गया था, इलाज के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन।