शिक्षकाें की समस्याअाें का हाेगा समाधान : गौतम
बोकारो | बोकारो जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सिटी पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला से लेकर अलग-अलग अंचलों के शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान संघ के प्रधान सचिव गौतम कुमार सिंह ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। इसलिए सभी भेदभाव भुलाकर इस त्योहार को मनाना चाहिए। होली के बाद शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं, उनके निदान के लिए प्रयास किया जाएगा। शिक्षकों पर अनावश्यक दवाब बनाया जाना गलत है। मौके पर अनिल रजवार, उदयनंद साह, राजेश कुमार वर्णवाल, बुधन प्रसाद, बागेश्वर महतो, भागीरथ राय, नंदकिशोर रविदास, मुकेश कुमार, गुलाब प्रसाद सिंह, संजय कुमार, दुर्गा प्रसाद साहु, भुवन चंद्र दास, दिनेश प्रसाद साहु, परमेश्वर शर्मा, अजीत कुमार प्रजापति, सुधीर चंद्र पांडेय, चैतु बाउरी, राकेश ओझा, खालिद रशीद, सोनू कुमार, वीरेंद्र शर्मा, अजीत कुमार, शंभु मरांडी, धीरेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।