बिजली की आंख-मिचौली से तेलो के ग्रामीण परेशान
डीवीसी की ओर से 18 से 20 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। चंद्रपुरा क्षेत्र में बिजली नहीं रहने के कारण किसान, दुकानदार, विद्यार्थी सभी लोग हलकान हैं। बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने अपनी राय दी। श्रीकांत वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली नहीं रहने के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भाजपा तेलो मंडल कोर समिति के सदस्य हुलास नारायण महतो ने कहा कि इस बिजली संकट का सरकार जल्द से जल्द समाधान करे, नहीं तो जनता उग्र होकर रोड़ पर उतरेगी। समाजसेवी बैजनाथ महतो ने कहा कि बिजली नहीं रहने के कारण किसान, छात्र, दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रही है। दुकानदार प्रकाश महतो ने कहा कि 18 से 20 घंटे की बिजली कटौती से दुकानदारी मार झेल रही है। किसान शोभा महतो ने कहा कि एक-दो दिन और इस तरह से बिजली की कटौती होती है तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।
फुसरो में व्यवसाय हो रहा प्रभावित
हुलास नारायण।
बैजनाथ महतो।
श्रीकांत वर्मा।
प्रकाश महतो।
बेरमो | बेरमो कोयलांचल के फुसरो व कथारा क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। क्षेत्र में पानी का भी संकट हो गया है। व्यवसायी कृष्ण कुमार चांडक ने कहा कि क्षेत्र में व्यापार अस्त-व्यस्त हो गया है।