मुखिया ने योजनाओं का निरीक्षण किया
तेलो | तेलो पश्चिमी पंचायत की मुखिया सीमा देवी ने पंचायत में चल रही योजनाओं का निरीक्षण किया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, 14वें वित्त आयोग से चल रहे विकास कार्यों को कार्य स्थल में जाकर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान लाभुकों को हिदायत दी गई कि समय पर सभी कार्यों को पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।