- Hindi News
- National
- Kathara News The Condition Of Life Changes By Listening To The Discourse Maharaj
प्रवचन सुनने से बदल जाती है जीवन की दशा : महाराज
सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय राम चरित मानस नवाह्न परायण यज्ञ कलश यात्रा के साथ आरंभ हुई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल दुर्गा मंदिर से 201 कुवांरी कन्याओं व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जो भगत सिंह चौक होते हुए सोलह नंबर, अस्पताल कॉलोनी, बाबू क्वार्टर आदि जारंगडीह की अन्य काॅलोनियों होते हुए दामोदर कोनार नदी के संगम घाट में पहुंची। यहां यज्ञाचार्य पुरेंद्र जी महाराज व पुजारी कपिलदेव पांडेय की अगुवाई में विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी कलशों में जल भरवाया गया। तदोपरांत यात्रा पुनः काॅलोनियों का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां मंडप प्रवेश, मूर्ति पूजन, प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पुरेंद्र जी महाराज ने कहा कि जारंगडीह में लगातार कई दशकों से यज्ञ का अनुष्ठान आयोजित किया जाता रहा है। इस तरह के आयोजन से स्थल शुद्ध होता है। साथ ही आने वाला विपत्ति भी कटती है। कहा कि यज्ञ, पूजा-अर्चना से मन की शांति और धनबल की वृद्धि होती है। यज्ञ के अनुष्ठान में नियमित उपस्थित होकर पूजा-अर्चना के साथ परिक्रमा और प्रवचन का श्रवण करने से जीवन की दशा में बदलाव के साथ घरों में सुख-शांति आती है। मौके पर पुजारी कपिलदेव पांडेय, अध्यक्ष जारंगडीह पीओ अरविंद झा, सचिव नंदकिशोर पंडित, कोषाध्यक्ष एन. मैथी, नेमचंद मंडल, सुंदर मंडल, राजकुमार मंडल, रामेश्वर मंडल, लखन चौहान, लखन बेलदार, अमरनाथ साहा, लल्लू दुबे, ललेंद्र ओझा, सतपाल सिंह, मदन बैद आदि श्रद्धालु
मौजूद रहे।
कलश यात्रा में शामिल लोग।