- Hindi News
- National
- Lalpaniya News The Foundation Day Cum Honor Ceremony Of The School Was Celebrated
विद्यालय का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह मनाया गया
गोमिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उवि तिरला का 25 वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह रविवार को मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि गिरिडीह सासंद चंद्रप्रकाश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गोमिया विधायक डॉ. लम्बोदर महतो की प|ी कौशल्या देवी उपस्थित रहीं। सांसद चौधरी ने कहा कि काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र के बावजूद इस विद्यालय ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो सराहनीय है। विद्यालय की कमी को हरसंभव दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय में योगदान देने वाले गणमान्य ग्रामीण व विद्यालय के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। मौके पर धनेश्वर महतो, चतुर्भुज प्रसाद, चिंतामन साव, भानु प्रताप सिंह, अरविंद प्रसाद, लोकनाथ प्रसाद, नरेश रविदास, अशोक साव, लाल महतो, खुलेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, मथुरा प्रसाद, देवकी महतो, प्रमेश्वर महतो, जगलाल सोरेन, गुलैची मुंडा, काशीनाथ महतो, लोकनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।