स्वस्थ रहने के लिए बताई सफाई की महत्ता
बच्चों को आसनों का भी कराया गया अभ्यास
डीएवी सेक्टर-6 विद्यालय के सभागार में एलकेजी से कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए परीक्षा के बाद कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गईं। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वयं को सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से 200 से अधिक छात्र छात्राओं को सेनिटाइजर, डिटॉल व साबुन से हाथ धोने के लिए बताया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हेल्दी फूड के महत्व के बारे में भी बताया गया। स्वस्थ रहने के लिए फल, दूध व प्रोटीनयुक्त आहार आदि का सेवन करने की जानकारी दी गई। कई प्रकार के व्यायाम का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम की सफलता में कंचन श्रीवास्तव, भावना घाले, ममता कुमारी, नीलम झा, सरोज सिंह व रूपा सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में शामिल बच्चों के साथ शिक्षिकाएं।