- Hindi News
- National
- Chandarpura News The Importance Of Washing The Hands Of Women Group Members
महिला समूह की सदस्यों को बताई हाथ धुलाई की महत्ता
समाज कल्याण महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड की ओर से पोषण पखवाड़ा के तहत चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की महिला समूह के सदस्यों ने हाथ धुलाई का कार्यक्रम का आयोजन कर हाथ धुलाई की महत्ता पर प्रकाश डाला। नर्रा पंचायत की सक्रिय महिला पूनम देवी ने कहा कि 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा कैलेंडर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा के तहत हाथ धुलाई का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाथ धुलाई से कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। सभी को खाने से पहले अच्छी तरह से साबुन से हाथ धोना चाहिए।
एक बच्ची को हाथ धुलातीं महिला समूह की सदस्य।