- Hindi News
- National
- Bokaro News The Names Of Those Who Are Taking Pension Wrongly Will Be Removed
गलत तरीके से पेंशन ले रहे लोगोंे के नाम हटेंगे
निधन के बाद भी अगर किसी लाभुक के खाते में पेंशन की राशि जा रही है तो जिला प्रशासन ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके नाम हटाएगा। इतना ही नहीं गलत तरीके से पेंशन का लाभ लेने वालों के नाम भी सूची से हटाए जाएंगे। इसके लिए जिले में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को उपायुक्त मुकेश कुमार ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन व राशन कार्ड संबंधित कई विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश व जनता दरबार में अाई शिकायत सहित ट्विटर हैंडल के माध्यम से आ रहे पेंशन संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए उपायुक्त ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा व जिले के सभी बीडीआ, सीआे को निर्देश दिया। ताकि अधिक से अधिक सही लाभुकों को लाभ दिया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सक्षम परिवार जो राशन कार्ड, लाल कार्ड से राशन उठा रहे हैं उन्हें चिह्नित कर नाम हटाने का निर्देश दिया। इसके लिए पूरे जिले में अभियान चलाकर राशन कार्ड से सक्षम लोगों का नाम हटाया जाएगा। वहीं जो हकदार हैं उन्हें चिह्नित कर राशन कार्ड आदि से जोड़ा जाएगा। इस पर अफसरों को काम करने को कहा है।