पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अफसराें काे जनगणना से जुड़ी कई जानकारियां दीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत की जनगणना 2021 के लिए जिला स्तर पर नामित जिला जनगणना पदाधिकारी, अपर/उप जिला जनगणना पदाधिकारी,चार्ज पदाधिकारी एवं सहायक चार्ज पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना से संबंधित विभिन्न जानकारियां नामित पदाधिकारियों को दी गई। प्रशिक्षण के उपरांत उपायुक्त के निर्देश अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नामित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण से संबंधित विषय पर परीक्षा भी ली गई। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान नामित पदाधिकारियों को जनगणना हेतु डेटा संग्रह एवं अद्यतन के लिए विकसित किए गए मोबाइल एप के माध्यम से एनपीआर अपडेट को बारीकियों से बताया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य रूप से अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो प्रेम रंजन, अपर जिला जनगणना पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोतीलाल हेम्ब्रम, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा व मास्टर ट्रेनर रविशंकर मिश्रा, मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सिन्हा आदि रहे।

प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी।
खबरें और भी हैं...