छोटे लड़कों से बाइक चोरी करानेवाला धराया
नाबालिग लड़कों काे पैसाें का लालच देकर बाइक चोरी कराने वाले काे हरला थाना पुलिस ने पकड़ा है। चोरी की दो बाइक के साथ दो नाबालिग भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। यह जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी ज्ञानरंजन ने बताया कि सेक्टर छह डी झोपड़ी निवासी निमोश कुमार नाबालिग लड़कों से बाइक चोरी करवाकर उसे बेचने का काम करता था। पुलिस ने इसे पकड़ा अाैर इसकी निशानदेही पर सेक्टर नौ बी, चौफांद बस्ती से दो नाबालिग लड़कों को भी गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की है। उन्होंने बताया कि बाइक चोरों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़का चोरी की बाइक से घूम रहा है। सूचना के आधार पर हरला थाना प्रभारी जय गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर नौ बी स्ट्रीट 16 के एक लड़के को कोयला डिपो से हिरासत में लिया तो उसके पास से सेक्टर आठ से नवंबर माह में चोरी की गई बाइक बरामद हुई। लड़कों ने बताया कि निमोश वाहन को बेचकर 8 हजार रुपए देने को कहा था।
लड़कों से बाइक चोरी करानेवाले अपराधी के साथ डीएसपी।