बोकारो | बोकारो विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी राजेंद्र महतो ने बालीडीह व कुर्मीडीह के गोविन्द मार्केट में कार्यकर्ताअाें के साथ बैठक की। इस दाैरान राजेंद्र aमहतो ने कहा कि झारखंड में अब राजनीतिक बदलाव की बयार चल पड़ी है। अब समय आने वाला है, जब क्षेत्र की जनता की आवश्यकताअाें के अनुरूप योजनाएं संचालित की जाएंगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मुख्यालय सचिव सचिन महतो व संचालन फूलचंद महतो ने की। बैठक में मुख्य रूप से बोकारो जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, बालेश्वर सिंह राठौर अादि उपस्थित रहे।
युवाओं के हाथाें काे करेंगे मजबूत : हरेन्द्रनाथ
बोकारो | आम आदमी पार्टी बोकारो विधानसभा प्रत्याशी हरेंद्रनाथ ने मंगलवार काे करहरिहा, आमटांड, धरमपुरा, झिलिंगटांड, काशी टांड, बीरबहियार, नेहरू कॉपरेटिव, कॉपरेटिव के इलाकों में युवाओं और महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की जनसमस्या को सुना अाैर भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी काम करने वाली पार्टी है।