- Hindi News
- National
- Uparghat News There Is No Need To Lobby To Contact Us The Public Should Get Directly Jagarnath Mahato
हमसे संपर्क करने को पैरवी की जरूरत नहीं, जनता सीधे मिले : जगरनाथ महतो
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित गोनियाटो के रविदास टोला एवं पेंक पंचायत के मानपुर में कई योजनाओं का शिलान्यास राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया। गोनियाटो के रविदास टोला में अनाबद्ध योजना से 900 फुट पीसीसी पथ ओर पेंक के मानपुर में तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास करते हुए ग्रामीणों से कहा कि वह जनता के सुख-दुःख का साथी हैं। हमेशा साथ निभाएंगे। भले ही वह कुछ दूर रहेंगे। लेकिन, सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचना उनकी प्राथमिकता रहती है। जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में अपनी कटिबद्धता और तत्परता का भरोसा दिलाते कहा कि ऐसे मसलों को वह सड़क से सदन तक पहुंचाते रहे हैं। आगे भी पहुंचाएंगे। आश्वस्त करते हुए कहा कि उनसे मिलने के लिए लोगों को किसी की पैरवी की जरूरत नहीं। जनता सीधे उनके पास अपनी कोई भी समस्या को लेकर दिन-रात संपर्क कर सकते हैं।
मौके पर टेकलाल चौधरी, लौकेश्वर महतो, गंगाराम महतो, प्रो. दशरथ महतो, मुखिया गणेश सोरेन, सुखमति देवी, पूर्व मुखिया बसंती देवी, पंसस राजकुमारी देवी, विशुन देवी, मनोज महतो, पिंटू साव, झामुमो नेता कमल प्रसाद महतो, भैरव महतो, उमेश महतो, दिनेश मरांडी, दुर्गा पावरिया, मंटू यादव, सुनील यादव, देवनारायण महतो, सोमर महतो, दयाल महतो, झरीलाल महतो, जितेंद्र महतो आदि मौजूद रहे।
शिलान्यास करते शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो व अन्य।