- Hindi News
- National
- Gomiya News There Should Be Friendly Coordination Between Police And Public Meena
पुलिस और पब्लिक में मैत्रीपूर्ण सामंजस्य होना चाहिए : मीणा
गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित सीआरपीएफ स्वांग कैंप में सीआरपीएफ 26वीं बटालियन की ओर से कमांडेंट अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार सिविक एक्शन प्लान के तहत ग्रामीणों के बीच जरूरत के सामान बांटे गए। वितरण सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर आरएल मीणा एवं गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इंस्पेक्टर मीणा ने बताया कि ग्रामीण एवं पुलिस में आपसी समन्वय बनाने को समय-समय पर सिविक एक्शन प्लान के तहत ऐसे कार्य होते रहते हैं।
सामग्री वितरण के दौरान इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व अन्य।