पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bokaro News Three Bikes Stolen From Chas Ballydih And Co Operative Colony

चास, बालीडीह और को-आपरेटिव कालोनी से तीन बाइक की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाहन चोरों ने चास, बालीडीह और को आपरेटिव कालोनी से तीन बाइक की चोरी कर ली। चास के आदर्श विद्या मंदिर के समीप से स्कूटी चोरी को लेकर पुरूलिया रोड निवासी संदीप केजरीवाल ने कहा कि वे अपनी स्कूटी संख्या जेएच 09 भी 2929 से होलिका दहन का पूजा करने आदर्श विद्या मंदिर गए थे। वे सपरिवार पूजा कर रहे थे। इसी बीच चोरों ने उनकी स्कूटी चुरा ली। वाहन चोरो ने को आपरेटिव कालोनी निवासी विजय ठाकुर की अपाची बाइक संख्या जेएच 09 टी 7508 उनके आवास के सामने से चुरा ली। वही मंझलाडीह निवासी भवानी ठाकुर ने बालीडीह थाना में बाइक चोरी से संबंधित मामला दर्ज कराते हुए कहा कि वे अपने मित्र की बाइक संख्या जेएच 10 एयू 0901 लेकर सब्जी खरीदने सब्जी मंडी गए थे। वे बाइक खड़ी कर सब्जी खरीद रहे थे।

खबरें और भी हैं...