मारपीट मेंं तीन घायल, बच्चे को उठाकर फेंक दिया
मामूली विवाद में बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत करगली रेलवे कॉलोनी के कुछ युवकों ने रीजनल अस्पताल कॉलोनी नया हनुमान मंदिर मुहल्ला के पवन सिंह व रंजन सिंह के आवास पर हमला कर रंजन सिंह सहित पवन सिंह की प|ी प्रीति सिंह, चार वर्षीय बेटी महक कुमारी व डेढ़ वर्षीय बेटा आयुष कुमार को घायल कर दिया। इसके अतिरिक्त घर में आए अन्य महिला पुरुष मेहमानों के साथ भी मारपीट की। बदमाशों पर घर से एक मंगलसूत्र व एक कानबाली छीन लेने का भी आरोप है। इतना ही नहीं, घर के दरवाजे और चहारदीवारी को भी उन्होंने तोड़ दिया। यह बयान देते हुए प्रीति सिंह व रंजन सिंह ने करगली रेलवे कॉलोनी निवासी संतोष सिंह, अंकित सिंह, गोविंद सिंह, राहुल सिंह, शुभम पासवान, बांके पासवान सहित लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों पर भादवि की धारा 143, 147, 149, 454, 341, 323, 337, 427, 379 के अंतर्गत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंद सिंह को गिरफ्तार लिया। वहीं, अन्य अारोपियों की तलाश में रेलवे कॉलोनी में पुलिस ने धमक दी तो अारोपियों सहित उनके परिजनों ने पुलिस पर भी पथराव किया। बाद में पुलिस का बाइक दस्ता पहुंचा तो अारोपी और उनके समर्थक भाग खड़े हुए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इधर, सुलह का प्रयास भी हो चल रहा है।
घायल रंजन सिंह।