पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पेटरवार | पेटरवार-रामगढ़ राष्ट्रीय उच्चपथ- 23 पर मंझलिसिरी मोड़ के निकट दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेटरवार में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद गांव निवासी प्रदीप कुमार महतो (24) अपनी बहन नमिता देवी (27) के साथ पेटरवार के पिपराडीह गांव जा रहे थे। इधर, कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव निवासी लोकेश महतो (25) गोला से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच पेटरवार थाना क्षेत्र के मंझलिसिरी मोड़ के निकट दोनों मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हो गई। इससे लोकेश, प्रदीप और उसकी बहन नमिता देवी घायल हो गईं।
खबरें और भी हैं...