चास में जूते की दुकान का ताला खोलकर तीन लाख रुपए की चोरी
बोकारो | चोरो ने चास के चेक पोस्ट गुजरात कालोनी के पास न्यू ग्रैंड शू दुकान के आधे दर्जन ताले खोलकर और काउंटर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए चास के अंसारी मुहल्ला सह न्यू ग्रैंड शू के पार्टनर शमशाद अहमद खान ने कहा कि रात में वे दुकान बंद कर गए थे। गुरुवार की सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान के ताले खुले हुए हैं। उसके बाद वे दुकान आए तो देखे कि छह ताले खुले हुए हैं। दुकान के अंदर जाने पर देखा कि काउंटर का ताला टूटा हुआ है और तीन लाख रुपये गायब हैं।