धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाले तीन लाख रुपए
बोकारो | सेक्टर पांच सी निवासी रणविजय सिंह ने कैलाश नगर निवासी गौरव कुमार और शशिभूषण सिंह पर अमानत में खयानत कर उसकी भाभी मीता सिंह के खाते से करीब 3 लाख रुपये की निकासी कर लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में उन्हाेंने कहा कि उसकी भाभी बीमार हैं। चीरा चास में घर बनाने के क्रम में गौरव कुमार से उनकी भाभी का संपर्क हुआ था। उसने विश्वास में लेकर उनकी भाभी से एटीएम और पिन ले लिया और उनके खाते में लिंक मोबाइल का नंबर बदलवा दिया। इसके बाद उनके खाते से पैसे की निकासी कर ली। यही नहीं एक लाख रुपये अपने पिता के खाते में ट्रांसफर कर दिया। जब उनकी भाभी बैंक में गईं तो धोखे का खुलासा हुआ।