पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेड़ पर हुआ वज्रपात, घर में बैठे पांच लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गए। इसमें टीकाहारा पंचायत के केरी गांव निवासी उमेश करमाली व उसकी प|ी मालती देवी एवं उसी पंचायत के ग्राम खीराबेड़ा निवासी कमलेश महतो के प|ी 35 वर्षीय मालती देवी सहित दो बच्चे 9 वर्षीय प्रिंस कुमार, 5 वर्षीय गौतम कुमार घायल हो गया। वज्रपात से घायल एक दंपत्ति को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल के परिजन राजेंद्र विश्वकर्मा एवं मोहिनी देवी ने बताया कि उमेश करमाली एवं उसकी प|ी मालती देवी शनिवार की दोपहर हो रही भारी बारिश के दौरान मकान के अंदर खिड़की के पास बैठे थे। अचानक सामने इमली के पेड़ पर आसमानी बिजली गिरी और पेड़ में आग लग गई। बताया कि आवाज इतनी जोरदार थी कि बिजली का झटका खिड़की के पास पति-प|ी को लगा और दोनों घायल हो गए। इसमें प|ी को मालती देवी को सिर और बाएंं पैर में ज्यादा चोट आई है। जबकि पति का केवल दाहिना हाथ झुलसा है। आनन-फानन में परिजनों ने गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक डॉ. एफ होरो ने बताया कि फिलहाल अब वे दोनों खतरे से बाहर हैं।

इलाजरत घायल लोग।
खबरें और भी हैं...