समसामयिक विषयाें पर कविता पाठ कर बांधा समा
बोकारो | राष्ट्रीय कवि संगम, बोकारो महानगर इकाई व अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 2 सरस्वती शिशु मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम, बोकारो महानगर अध्यक्ष अरुण पाठक की अध्यक्षता तथा महासचिव ब्रजेश ब्रजवासी व कवयित्री कस्तूरी सिन्हा के संचालन में आयोजित इस काव्यगोष्ठी में रचनाकारों ने होली, महिला केंद्रित, समसामयिक विषयों, हास्य, वीर व शृंगार रस की कविताएं सुनाकर सबको प्रभावित किया। ीला तिवारी ने ‘गुलमोहर हुआ जाए इस फागुन में’, डॉ निरुपमा कुमारी ने ‘होली की आस’, कस्तूरी सिन्हा ने महिला दिवस पर ‘अस्मिता हमारी की हम आज की नारी हैं’ और होली गीत ‘मैं तो हो ली संग तेरे होली में’, नीता सहाय ने ‘महिला सशक्तीकरण’, क्रांति श्रीवास्तव ने ‘मेरी बेटी’ गीत गाकर वाहवाही बटोरी।