छोटेलाल मौर्य को दी गई श्रद्धांजलि
झारखंड कोलियरी लोडिंग मजदूर संघ के नेता छोटे लाल मौर्य के आकस्मिक निधन पर झारखंड कोलियरी लोडिंग मजदूर संघ सह झामुमो उलगुलान कार्यालय फुसरो में सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि छोटे लाल मौर्या के आकस्मिक निधन से संघ को काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। वह झारखंड आंदोलन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। वह वर्ष 1995-96 ने पार्टी में शामिल हुए थे। तब से संघ के विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। मौके पर केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो, जिला अध्यक्ष रंजीत महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री कृष्णा थापा, छोटेलाल गुप्ता, गणेश प्रसाद, नगर सचिव गिरधारी महतो, मोहन महतो, जगदीश महतो, मुकेश्वर साहनी, लक्ष्मण सहानी, इम्तियाज, गोविंद आदि मौजूद रहे।